logo

आजसू का राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन : सुदेश महतो बोले- झारखंड राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं 

AJSU211.jpg

रांची 

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य सरकार महिलाओं के प्रति सजग नहीं है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध यौन अपराधों की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में भी महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर ऐतिहासिक पहल की है।  महतो ने आजसू पार्टी के सहयोगी संगठन अखिल झारखंड महिला संघ के राज्य स्तरीय एकदिवसीय प्रतिनिधि सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। कार्यक्रम तुरुप रिंग रोड, रांची में सम्पन्न हुआ। इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में मांडू विधायक निर्मल महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता उपस्थित रहे।

महिला सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया

 सुदेश महतो ने कहा कि आजसू पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए संघर्ष किया है। आजसू वह राजनीतिक शक्ति है जिसने महिलाओं को केवल चौखट और घूँघट तक सीमित नहीं रहने दिया, बल्कि उन्हें सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिलाकर उन्हें पुरुषों के समान नेतृत्व की मुख्यधारा में लाने में आजसू पार्टी की ऐतिहासिक भूमिका रही है।  महतो ने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में पूरे राज्य में कुल 1735 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए, जो औसतन हर महीने लगभग 145 मामलों के बराबर है। सबसे अधिक चिंता की बात यह है कि वर्ष 2026 के शुरुआती तीन महीनों (जनवरी, फरवरी और मार्च) में ही 410 दुष्कर्म के मामले दर्ज हो चुके हैं। यदि यही रफ्तार जारी रही तो वर्ष 2026 में पिछले साल से भी ज्यादा मामले दर्ज होने की आशंका है।

ये भी थे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, उपाध्यक्ष वीणा देवी, बोकारो जिप उपाध्यक्ष बबीता कुमारी जी, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, पार्वती देवी, अंजू देवी, फूलकुमारी, सरिता देवी, मोहसिन खान, प्रभा मेहता, परवाज खान, वीणा देवी, चंद्रमणि देवी, अनिता साहू, प्रियंका शर्मा , गीता देवी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो सहित कई सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।


 

Tags - Ranchi State level conference  AJSU  Sudesh Mahato Women